Maharajganj

कई साल से बिछड़े परिजन को 'ऑपरेशन तलाश' ने अपनों से मिलाया, लोग बोले थैंक्स महराजगंज पुलिस

  

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :-  पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने एक नई शुरुआत करते हुए "ऑपरेशन तलाश" के तहत एक टीम की गठन किया है। जिसमें दो उपनिरीक्षक सहित छ पुलिसकर्मियों को लगया गया. इस टीम में उप. नि. मनीष पटेल व उप.नि. विवेक सिंह को लगाया गया। जिसमें टीम ने कड़ी मेहनत से 
1 महीने में 38 लोगों को ढूंढ निकाला और अपनों से मिलवाया। इस अभियान में पुलिस ने एक महीने के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। इसके साथ ही बचे लोगों की खोजबीन करने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य विभिन्न माध्यमों के प्रयास में जुटी हुई है। अपनों से मिलकर लोगो ने बोला थैंक्यू महराजगंज पुलिस। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से बीते 10 वर्षों में गुमशुदा 130 लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया गया था। जिसमें एक महीने के भीतर 38 लोगों की बरामदगी की गई है। अन्य गुमशुदा लोगों की बरामदगी के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा इस ऑपरेशन के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज